शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से कांग्रेस का टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू हो रहा है। मध्यप्रदेश में इनफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर के साथ-साथ प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर प्रोग्राम शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश में तीन चरणों में टैलेंट हंट कार्यक्रम पूरा किया जाएगा। चुनाव से पहले सोशल मीडिया और फैक्ट आधारित रिप्लाई देने के लिए टीम तैयार रहेगी। यंग प्रोफेशनल और दूसरे सेक्टर में काम करने वालों को भी काम मिलेगा। पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होने वाले को जगह मिलेगी।
बहरूपिया को इंटर नहीं किया जाएगा
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा-इस बार ध्यान रखेंगे, कांग्रेस से पद छलांग न लगाए इधर – उधर। आईसीसी के सुपरविजन में टैलेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता महत्वपूर्ण पार्टी का बहुत भाग है। इस बात का ध्यान रखा जाएगा जो खाटी कांग्रेसी हो जो समय के साथ इधर-उधर छलांग ना लगाए, इस बात का ख्याल रख रहे हैं। कांग्रेस का पौधा विशाल वृक्ष बने, अपनी पहचान ना बदल ले, कोई भी बहरूपिया को इंटर नहीं किया जाएगा।
अस्पताल का सीवरेज सिस्टम फेलः 100 बिस्तर की नई बिल्डिंग के सामने भरा पानी, दुर्गंध से मरीज परेशान
इनकी रीति के कारण न प्रवक्ता चलते, न पदाधिकारी
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा- कांग्रेस पार्टी की रीति नीति में खोट व टकराव है, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष स्तर तक के नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। कांग्रेसी आत्म मंथन करें। कांग्रेस टैलेंट हंट करें या नेताओं की कृपा से प्रवक्ता बनाएं या भ्रष्टाचार के आधार पर प्रवक्ता बनाएं, लेकिन इनकी रीति के कारण प्रवक्ता नहीं चलते, ना पदाधिकारी। अच्छे व्यक्ति हमेशा कांग्रेस को छोड़कर अपना रास्ता बदल लेते हैं। कांग्रेस की सोच से ही कांग्रेसी परेशान होते हैं।


