प्रदीप मालवीय, उज्जैन। “सिंहस्थ महापर्व 2028” को देखते हुए उज्जैन शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है । सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं बेहतर यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन से स्वीकृत राशि के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चौड़ीकरण कार्य प्रचलित है । इसी क्रम में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा निगम अधिकारियों के साथ सिंहस्थ के दृष्टिगत चल रहे प्रमुख सड़क चौड़ीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया । आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने प्रत्येक स्थल पर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कार्य की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंहस्थ महापर्व का समय नजदीक है, इसलिए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में ही पूर्ण किए जाएं । निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने चौड़ीकरण कार्यों की धीमी गति पर नाराज़गी व्यक्त करते सम्बन्धित ठेकेदारो द्वारा लापरवाही पाए जाने पर पैनल्टी की कार्यवाही की ।
निगम आयुक्त द्वारा नीलकंठ चौराहें से महाकाल चौराहे पर प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया । लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से 370 मीटर लंबे मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किए जाने का कार्य प्रचलित है । निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि तुड़ाई कार्य के दौरान पड़े मलबे को ठेकेदार संसाधनों से तुरंत हटाए तुड़ाई कार्य के पश्चात लेआउट के अनुसार 100 मीटर की नाली निर्माण का कार्य पूर्ण करे चौड़ीकरण मार्ग पर भवनों की तुड़ाई कार्य में धीमी गति एवं लापरवाही पाए जाने पर निगम आयुक्त ने सम्बन्धित एजेंसी योगेश इंटरप्राइजेस पर 20 लाख की पेनल्टी सहित कंसलटेंट पर ड्राइंग डिजाइन नहीं रखे जाने पर सम्बंधित एजेंसी टेक्नोजेम पर 1 लाख की पेनल्टी लगाई निगम आयुक्त मिश्रा ने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई कि संसाधनों का संख्या को बढ़ाने के साथ कार्य को निर्धारित मानकों के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करे
24 खंबा से हरसिद्धि पाल
650 मीटर एवं 18 मीटर चौड़ाई के साथ मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है निगम आयुक्त द्वारा मार्ग पर शेष भवनों की तुड़ाई कार्य को गति बढ़ाए जाने के साथ नाली निर्माण के दौरान प्री कास्ट करने ,नल कनेक्शन, सभी कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने करने के निर्देश प्रदान किए
रामानुज कोट से दानीगेट, ठेकेदार पर 25 लाख एवं टाटा कंपनी पर 20 लाख की पेनल्टी
निगम आयुक्त ने प्रचलित रामानुज कोट से दानी गेट तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया 470 मीटर लंबाई के साथ 18 मीटर चौड़ाई के साथ मार्ग को चौड़ीकरण किया जा रहा है निगम आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठेकेदार निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन एवं श्रमिक लगाए जाएं, ताकि कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो सके, ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण, बाउंड्री वॉल आदि निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री के नहीं पाए जाने पर एवं कार्य की गति नहीं पाए जाने पर संबंधित एजेंसी विजय इंफ्रा पर 25 लाख की पेनल्टी की गई । वही टाटा कंपनी के द्वारा नाले क्रॉस के दौरान 1600 एम एम की पाइप लाइन नहीं डालने पर टाटा कंपनी पर 20 लाख का पेनल्टी की गई ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

