नीले ड्रम में मिलने वाली युवती की लाश को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मृतिका की पहचान नेहा के रूप में हुई है जो 25 वर्ष की है और शादीशुदा है लेकिन वह अपने पति से अलग रहती थी. अचानक उसकी हत्या ने कई सवाल खड़े हो गए हैं.
आपको बता दें कि गोपाल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय नेहा का गला घोंटकर कत्ल किया गया था. नेहा के गले पर निशान मिले हैं, वहीं कत्ल के बाद ही शव को ड्रम में डालने के बाद शव को ठिकाने लगाने की मंशा से डीएमडब्लयू पुल के नजदीक इसे छोड़ा गया था. नेहा का शव के बारे में उसके भाई को फेसबुक के जरिए पता चला जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा. जानकारी मिली है कि नेहा का भाइ बबलू शेखर निवासी गांव सरैण जिला जौनपुर बनारस, उत्तर प्रदेश मौजूदा निवासी है. बबलू के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

बबलू शेखर के अनुसार उसकी बहन नेहा उम्र 25 साल की शादी पांच साल पहले अरूण शास्त्री निवासी धूरी के साथ हुई थी. इसके अलावा नेहा कई अन्य लोगों के साथ भी घूमतीं थी जिसमें से कई अब गायब है और कुछ से पूछताछ जारी है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
