Nepal Election Results LIVE: नेपाल आम चुनाव का आज परिणाम आ रहा है। शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर बदलने के संकेत दिए हैं। नेपाल चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में बालेन शाह (Balendra Shah) की लहर दिखाई दे रही है। बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 47 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि पूर्व पीएम कोपी ओली समेत कई अन्य पूर्व प्रधानमंत्री पीछे चल रहे हैं। चुनाव में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
बता दें कि नेपाल में पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद 5 मार्च (गुरुवार) को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की थी। आज (शुक्रवार) सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जेन-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद ये देश के पहले आम चुनाव हैं। इस चुनाव में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है।
शुरुआती रूझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी लहर देखने को मिल रहा है। अबतक की जानकारी के मुताबिक, 50 सीटों पर गिनती जारी है। इसमें से 47 सीटों पर बालेन की पार्टी को जबरदस्त बढ़त है। वहीं, नेपाली कांग्रेस और यूएमएल सिर्फ एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। हालांकि वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। पूरे नतीजे आने में एक सप्ताह लग सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। प्रत्यक्ष चुनाव वाली 165 सीटों के नतीजे मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर जारी किए जा सकते हैं। सभी 275 सीटों की गिनती पूरी होने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं।
भारत इस चुनाव पर बारीकी से नजर रख रहा
भारत इस चुनाव पर बारीकी से नजर रख रहा है, जो राजनीतिक रूप से अस्थिर हिमालयी देश में एक स्थिर सरकार की उम्मीद कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- हम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, सरकार और नेपाल की जनता के साथ-साथ विभिन्न हितधारकों को पिछले साल असाधारण परिस्थितियों के बावजूद सफलतापूर्वक आयोजित हुए इन चुनावों के लिए बधाई देते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

