Dharm Desk – कभी आपने रास्ते या चौराहे पर पड़ा नींबू देखा हैं और बिना सोचे-समझे उसके ऊपर से निकल गए है. अधिकतर लोग इसे मामूली बात समझते हैं. लेकिन मान्यताओं में इसे बेहद गंभीर बताया गया है. ऐसा कहा जाता है,कि नींबू सिर्फ कचरा नहीं बल्कि किसी की नजर उतारने या नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. यही कारण है कि इन्हें अनदेखा करना या छू लेना कई बार घातक हो सकता है. इतना ही नहीं नींबू के कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जो सफलता, स्वास्थ्य और व्यापार में बदलाव लाने के लिए किए जाते हैं.

चौराहे पर पड़ा नींबू क्यों नहीं लांघना चाहिए

माना जाता है,कि नींबू में नकारात्मक ऊर्जा समाहित होती है. इसे पार करने से उसका असर आपके जीवन पर पड़ सकता है. इसलिए इससे दूरी बनाना बेहतर होता है.

नजर उतारने का सबसे आसान उपाय

किसी को बुरी नजर लगी हो तो एक नींबू लेकर उसके सिर से पैर तक सात बार वार करें और फिर उसे चार टुकड़ों में काटकर सुनसान जगह पर फेंक देंना चाहिए.

व्यापार में नुकसान हो रहा है

व्यापार में नुकसान हो रहा है तो शनिवार के दिन एक नींबू लेकर दुकान की चारों दीवारों से स्पर्श कराएं फिर उसे चार हिस्सों में काटकर चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें.

ऊपरी बाधा या अज्ञात बीमारी से राहत

एक नींबू में सुई लगाकर मरीज के ऊपर से सात बार उतारे और उसे चौराहे पर रख दें, ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव दूर होता है.

सफलता पाने के लिए हनुमानजी का उपाय

हनुमान जी के मंदिर में नींबू और चार लौंग लेकर जाएं नींबू में लौंग लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर कार्य शुरू करें.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी होता है नहीं

ऐसा नहीं है नींबू का उपयोग केवल टोटके के लिए जाता है. नींबू का रस लगाने से कोल्ड सोर जल्दी सूख सकता है. हालांकि इसे लगाने से हल्की जलन हो सकती है. गर्म पानी में नींबू रस मिलाकर गरारे करने से छालों में राहत मिलती है. नींबू रस और अरारोट का पेस्ट लगाने से खुजली और जलन कम होती है. गुनगुने पानी में नींबू रस, शहद मिलाकर पीने से शरीर को आराम मिलता है.