Dharm Desk – धन को संभालकर रखना हर व्यक्ति की जरूरत है। कई बार अच्छी कमाई के बावजूद महीने के आखिर तक पर्स खाली हो जाता है। वास्तु शास्त्र बताता है पर्स केवल पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि धन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए इसमें रखी चीजों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए है। आम तौर पर पर्स में लोग पैसे के साथ पुराने बिल, कागज, दवाइयां, खाने-पीने की चीजें और कई दूसरी जरूरत की वस्तुएं भी रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार, पर्स को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेकार सामान रखने से धन के प्रति सकारात्मकता कम होती है। बरकत में बाधा आ सकती है।

  1. पुराने बिल और कागज निकाल दें – कई लोग पर्स को इस तरह भर लेते हैं कि घर में इन्हें रखने की जगह ही ना हो। पुराने बिल, रसीदें और छोटे-छोटे कागज जमा करके रखते है। जरूरत खत्म होने के बाद इन्हें पर्स से निकाल देना चाहिए। वास्तु के नियम के अनुसार पर्स को साफ रखने की सलाह दी जाती है, इसलिए इसमें केवल जरूरी कागज और पैसे ही रखें ।
  2. फटा हुआ पर्स इस्तेमाल न करें – अगर पर्स काफी पुराना हो गया है या कहीं से फट गया है तो उसे बदल देना बेहतर जाता है। फटा हुआ पर्स धन को संभालकर रखने के लिहाज से भी ठीक नहीं होता है। नया पर्स लेते समय ऐसा पर्स चुनें जिसमें पैसे व्यवस्थित तरीके से रखे जा सकें।
  3. खाने की चीजें और दवाइयां अलग रखें – पर्स में टॉफी, सुपारी या दूसरी खाने की चीजें रखने की आदत है तो इसे बदल दें। इसी तरह दवाइयों को भी पर्स में लंबे समय तक रखने के बजाय अलग पाउच में रखना सही होगा। इससे पर्स साफ और व्यवस्थित रहता है।
  4. पर्स में धारदार सामान न रखें – ब्लेड, छोटी कैंची, चाकू या दूसरी नुकीली चीजें पर्स में नहीं रखनी चाहिए। वास्तु में इन्हें पर्स के लिए शुभ नहीं माना गया है। ऐसी चीजों को रखने के लिए अलग स्थान रखना बेहतर है।

बरकत के लिए क्या रख सकते हैं?

वास्तु और धार्मिक परंपरा में पर्स में इष्टदेव का छोटा चित्र रखने को शुभ माना है। आप चाहें तो अपने इष्टदेव का छोटा चित्र पर्स में रख सकते हैं। इसी तरह पूजा में इस्तेमाल किया गया, अभिमंत्रित गोमती चक्र भी रखा जाता है। कुछ लोग लाल कपड़े या लिफाफे में अपनी मनोकामना लिखकर पर्स में रखते है। इसे भी धार्मिक आस्था से जुड़ा उपाय है। हालांकि, ऐसे उपायों के साथ सबसे जरूरी है कि पर्स में केवल उपयोगी चीजें रखें और पैसे को व्यवस्थित तरीके से संभालकर रखें। पुराने बिल निकालें, फटे पर्स को बदलें, नुकीली और गैर-जरूरी चीजें न रखें और पैसे को व्यवस्थित तरीके से रखे । इससे पर्स साफ भी रहेगा और धन को लेकर अच्छी आदत भी बनेगी।