भुवनेश्वर : शोवना मोहंती ने सोमवार को ओडिशा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण की।
पदभार ग्रहण करने के बाद, मोहंती ने महिलाओं की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और सभी मामलों की सावधानीपूर्वक जाँच करने का संकल्प ली।
उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून के तहत सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। मैंने अभी कार्यभार संभाला है और मैं हर चीज़ की गहन जाँच करूँगी। जाँच के दायरे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे दंडित किया जाएगा।”
मोहंती ने यह भी बताया कि बालासोर की घटना जैसे मामलों में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।
- दामाद ने की मामा ससुर की हत्या: टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधकर किया ऐसा काम
- खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए किसान से मांगी रिश्वत, 4 हजार लेते JE गिरफ्तार
- Delhi Health Alert: दिवाली से पहले अस्पताल हाई अलर्ट, बर्न इमरजेंसी विभागों में बेड रिजर्व
- खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, भीड़ ने फूंकी बस
- साइबर ठगी का बड़ा मामला: क्रेडिट कार्ड से 2.42 करोड़ रुपये की इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन, पुलिस ने शुरू की जांच

