शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से कई बड़े बदलाव होंगे। कल से प्रदेश में बिजली और प्रॉपर्टी खरीदी बिक्री महंगी हो जाएगी।

कल से बिजली महंगी

2026-27 के लिए नया टैरिफ होगा लागू
बिजली की दरों में औसत 4.80 प्रतिशत की होगी वृद्धि
100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता को जारी रहेगी राहत
400 यूनिट खपत पर औसत 150 रुपए अधिक चुकाना होंगे

ईमेल से ब्लास्ट की धमकी देने का मामलाः आरोपी श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा
मप्र में कलेक्टर गाइडलाइन की दरों में औसत 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी
प्रदेश में लगभग 65 हजार स्थानों पर नई गाइडलाइन लागू
इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी महंगी
पक्के मकानों के निर्माण की लागत भी बढ़ी

हाईवे पर सफर महंगा

नेशनल हाईवे पर सफर कल से हो जाएगा महंगा
टोल टैक्स में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक की होगी बढ़ोतरी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महंगा किया टोल टैक्स
फास्टैग सालाना पास की कीमत में करीब 75 रुपए तक की बढ़ोतरी

बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः कुछ दिन पहले पेरोल पर आया था जेल से बाहर

एटीएम से बार-बार पैसे निकालना होगा महंगा
ग्राहकों के लिए एटीएम का उपयोग होगा महंगा
पूर्व की तरह महीने में कर सकेंगे पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन
अतिरिक्त निकासी पर देना होगा अधिक शुल्क
हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर करीब 23 रुपए तक देना पड़ सकता है शुल्क
इस पर टैक्स भी देना होगा

आउटसोर्स कर्मचारी के लिए जरूरी खबर: अब सीधे खाते में मिलेगा वेतन, सरकार लागू करने जा रही है नई व्यवस्था

कचरा पर कड़े नियम
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 होंगे लागू
कचरे को 4 अलग.अलग हिस्सों में बांटना अनिवार्य
गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरा अलग-अलग करके देना होगा
कचरा अलग-अलग नहीं करने पर निकाय लगाएगा जुर्माना

रेलवे रिजर्वेशन में कल से नए नियम

रिजर्वेशन और टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बदलाव
ट्रेन के समय से 8 घंटे के भीतर टिकट रद्द करने पर नहीं मिलेगा रिफंड
अभी यह समय सीमा 4 घंटे थी
8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर करीब 50 प्रतिशत
24 से 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत राशि वापस मिलेगी
आधा घंटा पहले तक क्लास अपग्रेड कराने की सुविधा मिलेगी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m