रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में बीजेपी पार्षद को गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। गोली लगने से बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे थे।
आजीवन कारावास की सजा
दरअसल घटना कोतवाली थाना के सेवड़ा चुंगी के पास की है। बताया जाता है कि कल्लू कुशवाहा पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ दिन पूर्व पेरोल पर जेल से बाहर आया था। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
ईमेल से ब्लास्ट की धमकी देने का मामलाः आरोपी श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है। किसने गोली मारी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। चूंकि मृतक भी आपराधिक प्रवत्ति का था इसलिए किसी पुराने दुश्मन की करतूत मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार के लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

