बठिंडा: बठिंडा के विर्क कलां गांव में स्थित सिविल एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी स्कूल विर्क कलां के छात्रों को एयरपोर्ट का दौरा करवाया गया और उन्हें हवाई यात्रा से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही, एयरपोर्ट से जुड़ी नौकरियों के बारे में भी जागरूक किया गया। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, मेडिकल कैंप का आयोजन और “एक मां – एक पेड़” मुहिम के तहत पौधरोपण भी किया गया।
बठिंडा सिविल एयरपोर्ट के डायरेक्टर सावर मल सिंगारिया ने बताया कि यह एयरपोर्ट 2012 में बनाया गया था, लेकिन कोविड-19 के दौरान कुछ समय के लिए बंद रहा। अब इसे फिर से शुरू किया गया है। वर्तमान में यहां से दिल्ली के लिए दो निजी उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनसे न केवल बठिंडा, बल्कि हरियाणा, राजस्थान और गंगानगर के यात्री भी सफर कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बठिंडा से जम्मू और नांदेड़ साहिब के लिए भी उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल पंजाब, बल्कि पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को भी बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। बठिंडा सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के सदस्य डॉ. गुरचरण सिंह ने सरकार का धन्यवाद करते हुए नई एयरलाइन सेवाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त कर खुशी जाहिर की।
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
- हिसाब तो देना पड़ेगा! मस्जिद निर्माण की फंडिंग और खर्च को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप, घेराव कर हाईकोर्ट जाने की मिली चेतावनी
- उम्र छोटी, कारनामे बड़े! 3 साल की परीशा ने दिखाया कमाल, India Book of Records में दर्ज हुआ नाम
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार
