नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

जानिए किसे बनाया गया कहां का राज्यपाल

  1. केरलम: ओम प्रकाश माथुर
  2. तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
  3. ओडिशा: ब्रज मोहन राम
  4. कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
  5. उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  6. सिक्किम: दुष्यंत गौतम

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

राज्यपालों की नियुक्ति की सूची-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H