प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी गई है। यहां एक आधुनिक और बाल-अनुकूल ‘लइका घर’ तैयार किया गया है, जो प्रारंभिक बाल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव पहल बनकर सामने आया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह सपना है कि न केवल समाज के हर व्यक्ति बल्कि नौनिहाल जो देश का भविष्य है उनको शिक्षा, स्वास्थ्य और हर सुविधा मिले, जिसके चलते धमतरी में सुसज्जित और सुविधा से लैस लइका घर खुला है, जो न केवल एक भवन, बल्कि बच्चों के सपनों और संभावनाओं को आकार देने वाला केंद्र है। यहां बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए ज्ञानवर्धक और स्वास्थ्यवर्धक खेल-खिलौनों की व्यवस्था की गई है।


रंग-बिरंगी दीवारों पर वर्णमाला, अंक, फल, सब्जियां, पशु-पक्षियों और प्रकृति से जुड़े आकर्षक चित्र बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता इसका एकीकृत शैक्षणिक मॉडल है। एक ही परिसर में लइका घर, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को लइका घर में प्रारंभिक देखभाल और विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 3 से 6 वर्ष तक आंगनबाड़ी और फिर उसी परिसर में प्राथमिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

