प्राइम वीडियो (Prime Video) की नई बेनाम ओरिजिनल सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। इस सीरीज का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) कर रहे हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu), सनी कौशल (Sunny Kuashal) और विशाल जेठवा (Vishal Jethva) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाल हैं.

बता दें कि इस सीरीज की कहानी कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है, जबकि इसका निर्माण अलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रभलीन संधू कर रही हैं। एक छोटे और गुमनाम से शहर पर आधारित यह सीरीज उस शहर की कहानी बयां करती है, जो धीरे-धीरे पूरे महाद्वीप की हेरोइन की राजधानी बनने की कगार पर है।

इस कहानी में एक्टर सनी कौशल (Sunny Kuashal) एक ऐसे ईमानदार और अडिग पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो व्यवस्था के भीतर और बाहर मौजूद ताकतवर लोगों से मुकाबला करता है। इस संघर्ष के दौरान उसे अपनी ईमानदारी और इंसानियत को बनाए रखने के साथ-साथ उनकी रक्षा करने की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है।