Cocktail 2 : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘कॉकटेल 2’ अपनी रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का एक और नया गाना ‘वल्लाह’ रिलीज कर दिया है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसकी पंजाबी बीट्स पर झूमते नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनकी शानदार केमिस्ट्री एक बार फिर इस गाने में देखने को मिली है।

हाल ही में यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ‘वल्लाह’ में तीनों सितारे जबरदस्त एनर्जी और स्टाइल के साथ दिखाई दे रहे हैं। गाने के रंगीन विजुअल्स, शानदार डांस मूव्स और पार्टी वाइब्स इसे एक परफेक्ट चार्टबस्टर बनाते हैं। वीडियो में शाहिद कपूर अपने सिग्नेचर डांसिंग अंदाज में नजर आते हैं, जबकि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का ग्लैमरस अवतार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
हार्डी संधू की आवाज का चला जादू (Cocktail 2)
“वल्लाह” को पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और नाइजीरियाई कलाकार बयानी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने का संगीत मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। पंजाबी लिरिक्स का जिम्मा रोनी अज्नाली और गिल मछराय ने संभाला है, जिसने गाने को एक अलग ही रंग दिया है। खास बात यह है कि हार्डी संधू और बयानी का यह पहला बॉलीवुड सहयोग माना जा रहा है, जिसे लेकर संगीत प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब तक ये गाने यूओ चुके है रिलीज
फिल्म के अब तक रिलीज हुए गाने ‘जब तलक’, ‘तुझको’ और ‘माशूका’ को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खासकर ‘जब तलक’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी और इसे पुराने ‘कॉकटेल’ की याद दिलाने वाला गाना बताया गया था। फिल्म का संगीत एल्बम पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और ‘वल्लाह’ ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘कॉकटेल 2’ आधुनिक रिश्तों, दोस्ती, प्यार, कमिटमेंट और भावनात्मक उलझनों पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है।
फिल्म में किसका क्या है रोल
फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘दीया’ के किरदार में नजर आएंगी, जबकि शाहिद कपूर और कृति सेनन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्देशक Homi Adajania की यह फिल्म दोस्ती, प्यार और कन्फ्यूजन से भरी एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में एक लव ट्रायंगल के साथ भरपूर ड्रामा, इमोशंस और मनोरंजन देखने को मिलेगा।
कब आ रही सिनेमाघरों में
“कॉकटेल 2”। 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और ‘वल्लाह’ की रिलीज के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

