राजनांदगांव। भले ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टर्फ बिछाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी दोनो साइड गैलरी में कुर्सियों की मरम्मत और शेड लगाने की मांग अधूरी रह गई है। वहीं रात को मैच कराने फ्लड लाइट भी नहीं लग पाई है, जिसे लेकर खेल प्रेमी शेष काम को भी जल्द पूरी कराने की मांग कर रहे हैं।
अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा की 80 साल की परंपरा लगातार चलते आ रही है। वर्तमान में टर्फ बिछाने का काम चल रहा है, जिसे जनवरी माह तक पूरी किए जाने का टारगेट रखा गया है। लेकिन शेष कार्य पूरी नही होने से खेल प्रेमियों में निराशा साफ दिख रही है। नया टर्फ तो लग रहा है, लेकिन स्टेडियम समिति द्वारा आगामी आयोजन को लेकर किसी तरह की तैयारी नहीं की गई है। वर्तमान में एस्ट्रोटर्फ में पर्याप्त पानी के लिए कोई साधन नही हैं। मैच होने पर नगर निगम के टेंडर से पानी मंगाया जाता हैं।

नए टर्फ के लिए 6 करोड़ मंजूर, काम चल रहा
नए एस्ट्रोटर्फ के लिए छह करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुका हैं, जिसके बाद काम भी शुरू कर दिया है। बता दे अभा हॉकी स्पर्धा लगातार 80 साल से जारी रही है। इसके बाद बीते दो सालों से ब्रेक लगा हुआ है। टूर्नामेंट में देश की नामचीन हॉकी टीमें शामिल होती रही है। जिसमें कई नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल रहते थे, इन खिलाड़ियों के मैच देख शहर के युवा प्रेरणा लेते हैं। उम्मीद है कि आने वाले नए साल में मैच हो सकेगा।
लाइट नहीं लगने से फ्लड लाइट का विकल्प भी नहीं
हर साल फरवरी तक टूर्नामेंट पूरा कर लिया जाता रहा है। बताया गया कि फरवरी के बाद गर्मी बढ़ती है। जिसके चलते टीमें प्रतियोगिता में शामिल होने से पीछे हटती है। गर्मी में सिर्फ फ्लड लाइट मैच का ही विकल्प शेष रहता है। लेकिन स्वीकृति के बावजूद इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में अब तक लाइटें भी नहीं लग सकी है। जिसके चलते फ्लड लाइट मैच का विकल्प भी खत्म हो गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

