भुवनेश्वर. ओडिशा की तीन विश्वविद्यालयों – उत्कल विश्वविद्यालय, रमा देवी विश्वविद्यालय और गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में जल्द ही नए कुलपतियों की नियुक्ति की जाएगी. इन विश्वविद्यालयों के वर्तमान कुलपतियों का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है, इसलिए राज्य के राज्यपाल रघुबर दास ने उच्च शिक्षा विभाग को नए कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है.

राज्यपाल कार्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए ताकि इन तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई असर न पड़े. सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालयों में कुलपति की अनुपस्थिति में विकास और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं, इसलिए राज्यपाल कार्यालय ने नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया है.
इससे पहले 2020 में, ओडिशा के तत्कालीन राज्यपाल प्रो. गणेशी ने छह राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की थी.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- जिसे चाचा समझा, वो तो बीवी का पति निकला! 15 दिन की दुल्हन फरार, नए हसबैंड के उड़े होश
- ‘DUSU नतीजों ने दिखाया मूड ऑफ नेशन!’ विजयवर्गीय बोले- ‘NSUI का सुपड़ा साफ’; राहुल के कार्यक्रम पर भी कसा तंज
- सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को CBI कोर्ट से बड़ी राहत! याचिका खारिज, जानिए अदालत का पूरा फैसला
- गांधी प्रतिमा के सामने यज्ञ, डोटासरा के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेता ने क्यों उठाया ये कदम?
- राहुल गांधी के लिए 24 घंटे इंतजार! 70 साल के भागीरथ बोले- ‘देखने के बाद मौत भी आ जाए तो दुख नहीं’



