New Year 2026: जयपुर। नए साल के जश्न के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाले हादसों को रोकने के लिए जयपुर पुलिस ने अब तक का सबसे अनूठा प्लान तैयार किया है। इस बार होटल, रेस्टोरेंट और बार में पाटों के बाद जब वेटर आपके हाथ में बिल थमाएंगे, तो उसके साथ एक 3×3 इंच की गुलाबी पर्ची (पिंक स्लिप) भी होगी।

इस पर चेतावनी लिखी होगी-शराब पीकर वाहन न चलाएं। विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बताया कि न्यू ईयर पर नशे में सड़कों पर हुड़दंग और एक्सीडेंट की आशंका रहती है। ऐसे में होटल संचालकों व ग्राहकों को जागरूक करने के लिए यह पहल की जा रही है।
पुलिस के निर्देश, जो आपको जानने चाहिए
- प्रत्येक होटल, रेस्टोरेंट, बार ग्राहकों को गुलाबी रंग की स्लिप देंगे। साथ ही होटल, बार परिसर के अंदर और बाहर गुलाबी रंग के पोस्टर भी संदेश के साथ चस्पा किए जाएंगे।
- थानाधिकारी अपने क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट व बार मैनेजर से सम्पर्क कर 30 दिसंबर तक स्लिप और पोस्टर को होटल प्रबंधन द्वारा स्वेच्छा से छपवाने के साथ पोस्टर चस्पा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
- थानाधिकारियों को पोस्टर की फोटो, वीडियो बनाकर भेजनी होगी।
- प्रत्येक होटल, रेस्टोरेंट, बार पर इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा।
- सभी थानाधिकारियों से अपने अपने जिलों में स्थित प्रत्येक होटल, रेस्टोरेन्ट, बार की सूची इस ई-मेल [email protected] पर अनिवार्य रूप से मांगी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- धनुष की राजनीति में एंट्री विजय के स्टाइल में? धनुष के फैन क्लब का नाम ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ हुआ
- दशहरे की छुट्टी में मोबाइल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, स्क्रैप यार्ड जलकर राख
- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब राहुल गांधी ही करेंगे पूरा, भागलपुर में बोले सांसद राजेश वर्मा
- नालंदा में मेला घूमने जा रहे युवक से लूट की कोशिश, नाकाम बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
