Pratik Chauhan. रायपुर. डीडी नगर थाने में ECGC लिमिटेड कंपनी में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है. कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक लछमन गुलाबराय रोहिरा की शिकायत पर बांद्रा-कुर्ला थाने, मुंबई में जीरो FIR (क्र. 016/25) दर्ज की गई. विनीत कुमार रामदयाल मीना नामक व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती में धोखाधड़ी का आरोप है.


21 मार्च 2022 से 22 मार्च 2023 के बीच दोनों ने मिलकर फर्जी उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल करवाकर नौकरी हासिल की. जांच में पाया गया कि नौकरी पर नियुक्त व्यक्ति और परीक्षा देने वाला अलग-अलग हैं. धारा 120(बी), 419, 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर रायपुर पुलिस ने जांच शुरू की.
लछमन रोहिरा ने बताया कि ECGC ने 2022 में 75 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली थी. विनीत मीना ने आवेदन किया और रायपुर के आयोन डिजिटल झोन में परीक्षा दी. साक्षात्कार के बाद उसे मुंबई की बांद्रा शाखा में नियुक्ति मिली. लेकिन संदेह होने पर जांच में खुलासा हुआ कि नौकरी करने वाला और परीक्षा देने वाला व्यक्ति अलग था. आरोपी ने बाद में इस्तीफा दे दिया और 89,428 रुपये कंपनी को लौटाए. पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
