संजय पाटीदार, भोपाल। सिंध नदी में अवैध उत्खनन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सख्त कदम उठाया है। एनजीटी ने खनन को लेकर 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। साथ ही यह भी माना कि सरकारी तंत्र खनन माफिया को रोकने में नाकाम रहा। 

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

दरअसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सिंध नदी में अवैध उत्खनन को लेकर NGT से अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि इससे भिंड-दतिया इलाके के करीब घड़ियाल सेंचुरी प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: थमाया फर्जी जॉइनिंग लेटर, केस दर्ज

NGT ने इस मामले में 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी का गठन किया। इसमें सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पर्यावरण विभाग के नामित सदस्य शामिल हैं। 6 हफ्ते में ज्वाइंट कमेटी अवैध माइनिंग पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m