दीपक कौरव, नरसिंहपुर। संस्कारधानी जबलपुर और राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 45 पर नौरादेही अभयारण्य के पास टेबल टॉप हाईवे वाले हिस्से में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गई। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। मलबा हटाने का काम मंद गति से शुरू किया गया है। यह वही हिस्सा है जहां दुर्घटनाओं को रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए रेड कलर की टेबल टॉप मार्किंग की गई है। 

READ MORE: केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान! प्रभावित ग्रामीणों ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, मामले में हस्तक्षेप कर मुआवजे की उठाई मांग 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस हाईवे को अपने पोस्ट में शेयर किया था और इसे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाए गए डेविल टॉप (टेबल टॉप) के रूप में उल्लेखित किया था। देश का पहला वाइल्डलाइफ-सेफ हाईवे बताए गए इस रेड टेबल टॉप वाले हिस्से पर हुई लैंडस्लाइड ने अब हाईवे की गुणवत्ता और अपनाई गई तकनीक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय सूत्रों और अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय पहाड़ी हिस्से से मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे दोनों तरफ का आवागमन प्रभावित हो गया। भारी वाहन और यात्री वाहन फंस गए। प्रशासन और NHAI की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया, लेकिन शुरुआत में गति धीमी रही। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जा रही है।

READ MORE: खेलते-खेलते नाले में समाया 3 साल का मासूम; 15 घंटे से सुराग नहीं, SDRF का रेस्क्यू जारी

याद दिला दें कि NH-45 का हिरन-सिंदूर सेक्शन (करीब 12 किलोमीटर) नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य (अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) से होकर गुजरता है। यहां वन्यजीवों और ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए 5 मिमी मोटी रेड टेबल टॉप मार्किंग लगाई गई थी। लाल रंग की उभरी हुई सतह ड्राइवरों को स्पीड कम करने का संकेत देती है। साथ ही दर्जनों वाइल्डलाइफ अंडरपास और फेंसिंग भी लगाई गई है। गडकरी समेत कई अधिकारियों ने इसे विकास और संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण बताया था। हालांकि आज की घटना ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m