सरगुजा। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। मेण्ड्राकला के पास एक मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे के समय वाहन में 15 से 20 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए।

narayana

महिला और बच्चे भी हुए घायल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

अस्पताल में चल रहा उपचार

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मालवाहक वाहन के खड़े ट्रैक्टर से टकराने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H