कुमार इंदर, जबलपुर। नेटफ्लिक्स पर दुबई के अमीर लोगों की लैविश लाइफस्टाइल दिखाने वाले शो ‘देसी ब्लिंग’ ने तहलका मचाना शुरू कर दिया है। लेकिन इसे लेकर अब एक विवाद भी सामने आया है। राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रि‍यंक कानूनगो ने शो में भारत के एक भगोड़े का महिमामंडन करने पर नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस जारी करने की बात कही है।

दरअसल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के नए रियलिटी शो में दुबई के अरबपति बिजनेसमैन की लाइफ दिखाई जाती है। Netflix पर जबलपुर के   भगोड़े अपराधी सतीश सनपाल और उसकी पत्नी तबिंदा की ग्लैमरस लाइफ स्टाइल भी दिखाई गई। इस पर प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान लेते हुए कहा कि भगोड़े अपराधी का महिमामंडन करने पर नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जुएं, सट्टे के आधार पर बेहतर लाइफ स्टाइल की जिंदगी दिखाना गंभीर अपराध है। अपराधियों के ग्लैमर से समाज और युवा पीढ़ी में गलत संदेश जाता है। शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने का भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध किया है। युवा मोर्चा के नेता योगेंद्र सिंह राजपूत ने इस मामले की मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। 

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स इंडिया पर ‘देसी ब्लिंग’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन जिस सतीश सनपाल की इसमें रॉयल लाइफ जीते हुए दिखाया गया उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अवैध जुआ गतिविधियों के आरोप हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m