अमृतसर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह पंजाब के फिरोजपुर में छापा मारा। NIA की टीम ने फिरोजपुर के पटेल नगर गांव में एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा है।
घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं और अंदर NIA टीम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह छापेमारी के लिए पहुंची थी और कई घंटों से पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के परिवार का एक युवक विदेश में रहता है। यह युवक कुछ समय पहले यूके गया है। NIA टीम को शक है कि उक्त युवक के किसी आतंकवादी गिरोह से संबंध हैं। इसलिए, गुरुवार सुबह NIA की टीम ने पटेल नगर स्थित उसके घर पर छापा मारा। परिवार के सदस्यों से कई घंटे पूछताछ की गई।

टीम को घर से क्या मिला और क्या पूछताछ हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
- जब नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले थे अनिल विज, 1992 की तस्वीर में छिपी है पुरानी कहानी
- रावण दहन देखने जाएंगे तो जान लें, सुरक्षा के लिए बड़ा इंतजाम
- गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों का लोगों ने उतारा भूत, बीच सड़क जमकर की धुनाई
- आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
- Bilaspur News Update : सब्जी मंडी में पार्षद से मारपीट… बाइक की मारी टक्कर से ग्रामीण की मौत… पानी की मांग पर किसान करेंगे चक्काजाम

