गुरदासपुर/कादियां। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) NIA ने गुरदासपुर जिले में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा हरचोवाल और कादियां में कई स्थानों पर छापेमारी कर जांच की। कार्रवाई के दौरान विदेशी करंसी के लेन-देन और मोबाइल सिम के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों की जांच की गई।
हरचोवाल में एनआईए, की टीम सुबह करीब 6 बजे एक घर में पहुंची और लगभग 11 बजे तक वहां मौजूद रही। परिवार की महिला सदस्य सोनी ने बताया कि एन.आई.ए. टीम ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की तथा विदेश से भेजी गई राशि को लेकर विस्तृत जानकारी ली। जांच के बाद टीम ने परिवार को नोटिस जारी कर 28 जनवरी को चंडीगढ़ कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए।

वहीं, कादियां में मोहल्ला अकालगढ़ गुरु नानक बाजार, मोहल्ला धर्मपुरा और गांव भैणी बांगर में छापेमारी की। अकालगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई मोबाइल सिम के कथित दुरुपयोग से जुड़ी बताई जा रही है, जहां एक व्यक्ति के नाम पर जारी सिम के गलत इस्तेमाल की आशंका है। उधर, गांव भैणी बांगर में एन.आई.ए. द्वारा की गई कार्रवाई पूर्व में हुई गिरफ्तारी से जुड़ी मानी जा रही है।
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर

