Punjab Desk, लुधियाना: महानगर में सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान और धर्म के खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक व गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने को लेकर बड़ी नाराजगी देखने को मिली है. इस मामले में आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज माहौल पूरी तरह गरमा गया. आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज निहंग सिंहों ने समराला चौक से बस्ती जोधेवाल जाने वाले मुख्य मार्ग पर सरेराह धरना दिया. इस दौरान रोड को पूरी तरह जाम कर दी गई थी. इस चक्का जाम के कारण हाईवे और आसपास के लिंक रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी जिससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
धरना प्रदर्शन कर रहे निहंग सिंहों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी चेतन शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुंचाई है. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है. निहंग सिंहों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं धकेलती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
पुलिस ने करवाया शांत
सड़क के बीचों-बीच लगे इस भारी जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निहंग सिंहों से बातचीत शुरू की. पुलिस द्वारा उन्हें लगातार समझाने-बुझाने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया जा रहा था ताकि बंद पड़े रास्ते को खुलवाया जा सके. निहंग सिंहों का धरना सड़क पर लगातार जारी था
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

