राकेश कथूरिया, कैथल। एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय, कैथल के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों ने व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के उद्देश्य से चण्डीगढ़ स्थित ‘खबरें अभी तक’ न्यूज चैनल के मुख्य कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।इस भ्रमण के दौरान चैनल प्रतिनिधि नसिर कुरैशी एवं एच आर हैड प्रीति ने छात्रों को न्यूज रूम, पीसीआर, स्टूडियो, एंकरिंग डेस्क एवं संपादन कक्ष की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।
चैनल के वरिष्ठ पत्रकारों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्रों को समाचार संकलन, स्क्रिप्ट लेखन, बुलेटिन निर्माण, लाइव रिपोर्टिंग एवं वीडियो एडिटिंग की बारीकियों से अवगत कराया। छात्रों ने चैनल अधिकारी एवं वरिष्ठ एंकरों से मीडिया की वर्तमान चुनौतियों, फेक न्यूज की पहचान एवं डिजिटल पत्रकारिता पर खुलकर चर्चा की। कुछ छात्रों ने मॉक एंकरिंग एवं पीटीसी का अभ्यास भी किया, जिसे विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।

चैनल प्रबंधन ने छात्रों को मीडिया क्षेत्र में करियर की संभावनाओं एवं आवश्यक कौशल के बारे में विस्तार से बताया।विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ इंडस्ट्री की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।भ्रमण के अंत में विभाग की ओर से ‘खबरें अभी तक’ न्यूज चैनल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभाग से मीडिया लैब इंचार्ज विकास एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
- मुंगेर में जागरण के दौरान खूनी संघर्ष, गोली लगने से दो युवक घायल, जानें क्या है पूरा मामला
- ओल्ड गुरुग्राम में बनेंगे 3 फ्लाईओवर, जानें किन रास्तों से गुजरेंगे
- सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा तंज: बोले- ‘तुम्हारी प्राथमिकता कब्रिस्तान, हमारी प्राथमिकता कॉरिडोर’
- ‘फिर तो अपराधी ही चलाएंगे सरकार!’, बिहार में बढ़ते क्राइम पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला
- काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वर्ण शिखर गायब! सोने की जगह पीला रंग होने का दावा, मचा हड़कंप

