राकेश कथूरिया, कैथल. एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय कैथल के शारीरिक शिक्षा विभाग में M.P.E.S. के छात्र एवं होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी _प्रणय ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अंश नेगी को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस शानदार उपलब्धि पर NIILM विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप चहल, कुलपति माननीय प्रो. (डॉ.) देवेंद्र सिंह ढुल, कुलसचिव डॉ. रमेश कुमार गुप्ता, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ मनोज कुमार तथा खेल निदेशक मीनू राणा ने प्रणय को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कुलपति प्रो. ढुल ने कहा कि प्रणय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्हें विश्वास है कि वह फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करेंगे।
शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. मंदीप कुमार, डॉ. बलकार सिंह, मिस पिंकी तथा नॉन-टीचिंग स्टाफ में संदीप राणा, रवि और अमित सहित विभाग के सभी कर्मचारियों ने भी प्रणय कट्टरा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनके अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र मलिक एवं मीनू राणा के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
- जीजा है या जल्लाद ? साले पर बहन के पति ने तलवार से किए कई वार, जानिए आखिर रिश्तों को भूलकर क्यों बहाया खून…
- Gold Silver Rate Today : सोना मामूली महंगा, चांदी में गिरावट, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों के भाव देखें
- दरभंगा के डीएमसीएच में शराब पार्टी करती 3 महिला कर्मचारी का वायरल वीडियो, जांच के आदेश
- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व जस्टिस जोसेफ ने उठाए सवाल, कहा- सभी चुनाव आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया एक जैसी होनी चाहिए
- पंजाब के 11 जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

