नीलोखेड़ी/करनाल। केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बी.डी.पी.ओ. कार्यालय नीलोखेड़ी में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। कुल 17 विभागों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं, पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रियाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिविर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याण शिविर आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिनसे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मौके पर ही दिया जाए।
आमजन को मिल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी
शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों पर नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजस्व तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सरकारी सेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित हो सके।

जनकल्याण शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए उपमंडल कार्यालय नीलोखेड़ी की सहायक अधीक्षक सोनिया शर्मा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि प्रत्येक आगंतुक को योजनाओं की सही एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. नीलोखेड़ी, तहसीलदार संदीप कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार भारत भूषण, सचिव नगरपालिका तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- पाल नहीं, खान: इमरान खान ने अपने पिता के उपनाम की जगह अपनी माँ का उपनाम क्यों चुना? जानिए उनके परिवार के बारे में
- कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांगेस वापसी पर सचिन का बड़ा बयान, कहा- सियासत में कुछ भी संभव है
- क्या हिंदू और क्या मुस्लिम! धर्म की बेड़ियां तोड़ मुस्लिम युवक निभाते हैं रामायण के पात्र, 62 सालों से कायम है हिंदू-मुस्लिम एकता की रामलीला
- ट्रक की एक टक्कर से सड़क पर फूटा पानी का गुबार, हजारों लीटर पानी स्वाहा, कई फीट ऊंची उठी लहरें
- हिमालय में आपदाओं का पूर्वानुमान लगाएगा AI? मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताई तकनीक की भूमिका

