विनोद सैनी / हिसार. हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस की दूरदर्शी एवं संवेदनशील कार्यशैली के चलते जिला हिसार लगातार नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ा रहा है। एक ओर हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है, वहीं दूसरी ओर “ऑपरेशन जीवन ज्योति” अभियान के माध्यम से नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को नई जिंदगी देने का मानवीय प्रयास भी निरंतर जारी है।
इस अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम लगातार नशा प्रभावित युवाओं से संपर्क स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ा रही है। युवाओं को उचित उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप कई युवा नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की प्रेरणादायी सोच से समाजसेवी संस्थाएं भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं। इसी क्रम में NIMA (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) शाखा हिसार ने नशा ग्रस्त युवाओं के उपचार के लिए दवाइयाँ भेंट कर सराहनीय योगदान दिया।
NIMA शाखा हिसार के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सैनी, डॉ. सुरेश जैसवाल, डॉ. अमर ठकराल, डॉ. साकेत शर्मा तथा राकेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा दी गई दवाइयों का उपयोग नशा पीड़ित युवाओं के उपचार एवं पुनर्वास में किया जाएगा, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

इस अवसर पर NIMA शाखा के पदाधिकारी, नशा मुक्ति टीम के सदस्य तथा अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की।
पुलिस अधीक्षक की ओर से संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समाज की अन्य संस्थाओं एवं नागरिकों से भी अपील की गई कि वे इस नशा मुक्ति अभियान में अपना योगदान देकर नशा प्रभावित लोगों की सहायता करें, ताकि हिसार को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाया जा सके, जो भी व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर सहयोग करना चाहता है, वह जिला नशा मुक्ति टीम के प्रभारी उप निरीक्षक हवा सिंह से मोबाइल नंबर 70565-32133 पर संपर्क कर सकता है।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



