सोनू वर्मा, नूंह। स्थित तालीम फार्मेसी पर आज NIMS अस्पताल द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर NIMS के डायरेक्टर डॉ. पंकज के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसे समाजसेवी कासिम बिलाल की अगुवाई एवं प्रयासों से क्षेत्र में लगाया गया।
शिविर में जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, गायनाकोलॉजी, नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी), त्वचा रोग (स्किन) तथा पीडियाट्रिक (बाल रोग) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
शिविर में 450 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। जांच के दौरान गंभीर एवं विशेष उपचार की आवश्यकता वाले 83 मरीजों को NIMS अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इनमें से 18 मरीजों को आज ही NIMS अस्पताल की निःशुल्क बस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया, जबकि शेष मरीजों को अगले सप्ताह चरणबद्ध तरीके से अस्पताल भेजा जाएगा। अस्पताल द्वारा मरीजों के आने-जाने की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर के सफल आयोजन में तालीम फार्मासिस्ट, तस्लीम समाजसेवी, डॉ. हारून, डॉ. जमील, डॉ. अशरफ बंगाली, अकरम (नाई नंगला), मुस्ताक (मोल्हाका), लियाकत (दिहाना), अताउल्लाह (दिहाना), नोशाद, मोहम्मद जैस, सुहैल जय प्रकाश, आसीन, कय्यूम (नाई नंगला) तथा साबिर (नावली) सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं, मरीजों के पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।क्षेत्र के लोगों ने NIMS अस्पताल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए डॉ. पंकज, समाजसेवी कासिम बिलाल तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
- इंतजार की घड़ियां खत्म: यूपी में साक्षर भारत योजना के प्रेरकों का बकाया हुआ क्लियर, जानें कब आएंगे पैसे
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, मैनपुरी में विकसित होगा मयंक ऋषि पक्षी विहार, जानिए कितने हेक्टेयर में बनकर होगा तैयार
- 12 हफ्तों की कठिन ट्रेनिंग, NSG में तैयार होंगी महिला कमांडो की नई ताकत
- iGOT कर्मयोगी की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया 9वां स्थान: सरकार ने विभागों को सुधार के लिए दिए लक्ष्य, नियमित रूप से होगी मॉनिटरिंग
- ‘चीन की सैटेलाइट भी नहीं कर पाई पाकिस्तान की मदद’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पूर्व CDS जनरल चौहान


