केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस ने एक बार फिर से डरा दिया है. केरल में निपाह वायरस के एक मामले की पुष्टि 43 साल के व्यक्ति में हुई है. यह जांच कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की गई थी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के माध्यम से इलाज के लिए पहुंचा था. अब पीड़ित शख्स की अंतिम रिपोर्ट के मिलने का इंतजार है.

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड के जिस व्यक्ति की शुरुआती जांच में निपाह की पुष्टि हुई है. एनआईवी पुणे को सैंपल भेजे गए हैं. बड़े पैमाने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

केरल में निपाह वायरस का केस सामने आया है. एक मरीज के नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संभावित मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. संबंधित व्यक्ति की जांच कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की गई थी. संदिग्ध मरीज की पहचान होने से पहले उसका कई लोगों के संपर्क में आना भी सामने आया है.

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति को संक्रमण किसी गोदाम की सफाई के दौरान हुआ हो सकता है. निपाह जैसे लक्षण दिखने के बाद इलाज करा रहे मरीज को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

निपाह वायरस एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से चमगादड़ों से फैलती है. यह संक्रमित जानवरों या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैल सकता है.

स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बताया कि उस शख्स के संपर्क में कई लोग आए हैं. इस समय धैर्य से काम लें और घबराएं बिलकुल भी नहीं. स्वास्थ्य विभाग की टीमें मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं.

जानकारी के अनुसार, एनआईवी पुणे को सैंपल भेजे गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद ही संक्रमण की औपचारिक पुष्टि की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमित पाए गए व्यक्ति की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को होगी. इसके अलावा कोझिकोड जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में भी एक अलग समीक्षा बैठक आयोजित होगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m