पटना। भोजपुरी सिनेमा के ‘जुबली स्टार’ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर अपनी रील लाइफ और को-स्टार आम्रपाली दुबे के साथ केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर फैंस उनके और आम्रपाली के रिश्तों को लेकर कयास लगाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में निरहुआ अपनी निजी लाइफ को बेहद सीक्रेट रखते हैं। अब पहली बार निरहुआ अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
भाई इंद्रजीत ने शेयर कीं खास तस्वीरें
निरहुआ अमूमन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा नहीं करते। लेकिन इस बार मौका खास था। निरहुआ के भाई इंद्रजीत यादव ने इंस्टाग्राम पर उनके नए और आलीशान घर के गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में पहली बार पूरा परिवार एक साथ पूजा-अर्चना करता नजर आ रहा है।
पारंपरिक अंदाज में दिखीं निरहुआ की पत्नी
इन तस्वीरों में निरहुआ अपनी पत्नी के साथ हवन कुंड के सामने बैठकर विधि-विधान से पूजा करते दिख रहे हैं। जहां निरहुआ ने भक्ति भाव में डूबे नजर आए, वहीं उनकी पत्नी पारंपरिक साड़ी और सिर पर कलश रखकर नए घर में प्रवेश करती दिखीं। फैंस के लिए यह एक दुर्लभ नजारा था, क्योंकि निरहुआ ने सालों से अपनी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रखा है।
अफवाहों पर लगा विराम
अक्सर इंटरनेट पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शादी के झूठे दावे किए जाते रहे हैं, जिन्हें दोनों ही सितारे कई बार खारिज कर चुके हैं। परिवार की इन ताजा तस्वीरों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि निरहुआ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अपने परिवार को बहुत महत्व देते हैं। इस गृह प्रवेश के साथ ही फैंस को उनके नए आशियाने की झलक भी देखने को मिली।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


