चंडीगढ़: ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों आधिकारिक रूप से ‘ वारिस पंजाब दे ‘ संगठन में शामिल हो गए हैं. अमृत पाल की पार्टी में शामिल होने के बाद यह दोनों नाम काफी चर्चा में है. इसके साथ ही उन्होंने इस पार्टी में शामिल होने का कारण भी बेबेक होकर बताया है.
मीडिया से बात करते हुए निरंजन सिंह ने वारिस पंजाब दे में शामिल होने का कारण पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को बताया है. बता दें कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब में नशे के खिलाफ खालसा वहीर मुहिम शुरू की थी. उन्होंने दावा किया कि इस अभियान से बड़ी संख्या में युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरणा मिली.
पंजाब की बिगड़ती स्थिति है कारण
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या तथा भ्रष्टाचार का जिक्र किया और ‘बिगड़ती’ स्थिति को लेकर चिंता जताई. वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में विचार नहीं किया है. बता दें कि निरंज सिंह मई 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने कई चर्चित मादक पदार्थ मामलों की जांच की थी।
वारिस पंजाब दे को क्यों चुना
निरंजन ने कहा कि उन्होंने और सेखों ने सालों तक ड्रग्स के खिलाफ अलग-अलग लड़ाई लड़ी है और उन्हें पार्टी के नेतृत्व के साथ एक जैसा मकसद दिखा. उन्होंने कहा कि हम ड्रग्स की समस्या के खिलाफ लड़ते रहे हैं. ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भी पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा उठाया है. अलग-अलग लड़ने के बजाय, हमें लगा कि साथ आना बेहतर है.
- MP TOP NEWS TODAY: 28 अक्टूबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Bihar Top News Today: MLC चुनाव के नतीजे घोषित, कहर बरसाएगा चक्रवात अर्नब, 4 लोगों की मौत
- खौफ का खात्मा! 50-50 हजार का इनाम, कई जिलों में मुकदमे, मुठभेड़ में मारा गया धर्मेन्द्र उर्फ टिंडी
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘मुंगेली व्यापार मेला-2026’ के ब्रॉशर का किया विमोचन, व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का सजेगा महाकुंभ
- फर्जी डिग्री से नौकरी और कमीशनखोरी के आरोप, जिला पंचायत कर्मचारी के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने की शिकायत

