चंडीगढ़. पंजाब की राजनीति से इस वक्त अहम खबर सामने आई है, खबर है कि अकाली दल वारिस पंजाब दे को बड़ा झटका लगा है. हाल ही में ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. खास बात यह है कि वह 23 सितंबर को ही वह पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन महज 4 दिन बाद उन्होंने खुद को पार्टी से अलग करने का ऐलान कर दिया. इस खबर के सामने आने के बाद यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जानकारी मिली है कि निरंजन सिंह ने अपने इस्तीफे की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी, उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब में ड्रग्स, भ्रष्टाचार, गैंगस्टर, जबरन वसूली और ड्रग तस्करी में पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी को अपना समर्थन दिया था. लेकिन अचानक उनका पार्टी से अलग होना कई सवाल खड़े करता है.
हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर उनके मतभेद हैं, जिनसे वह समझौता नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी लिखा कि सार्वजनिक जीवन में लोगों का आचरण भारतीय संविधान के अनुरूप होना चाहिए. निरंजन सिंह पंजाब में ED के जालंधर कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं. वह जगदीश सिंह भोला ड्रग सिंडिकेट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच से जुड़े रहे हैं और इस दौरान कई चर्चित राजनीतिक नेताओं से पूछताछ भी कर चुके हैं.
वहीं, ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन की शुरुआत दिवंगत दीप सिद्धू ने की थी, जिसके बाद इसकी कमान अमृतपाल सिंह ने संभाली। अमृतपाल सिंह वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और पंजाब से सांसद हैं। निरंजन सिंह के अचानक इस्तीफे के बाद अब अकाली दल वारिस पंजाब दे में उनके फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
- पुरुष के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिला: जानें PMDS क्या है और पुरुष शरीर में गर्भाशय क्यों रह जाता है?
- UPI चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस ; सरकार बोली – हम एक रुपया भी नहीं ले रहे…
- 29 जिंदगियां सुरक्षित! ऑडेन कोल से ट्रेकर्स का हेली रेस्क्यू
- बाढ़ के खतरे के बीच डुमरिया घाट पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी, गंडक के बढ़ते जलस्तर का लेंगे जायजा
- राजधानी में कैब ड्राइवर पर जानलेवा हमलाः कार में की तोड़फोड़, चाकू लगने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल


