Nirjala Ekadashi 2025: आज निर्जला एकादशी है, जिसे सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है. यह व्रत बिना जल के रखा जाता है, इसलिए इसे “निर्जला” कहा गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से वर्ष भर की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है.
लेकिन यदि आप किसी कारणवश व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो भी आज कुछ बातों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है. इन गलतियों से बचना जरूरी है, वरना इनका दुष्प्रभाव लंबे समय तक जीवन में बना रह सकता है.
Also Read This: देवी वाराही का रहस्यमय मंदिर, केवल साढ़े तीन घंटे ही खुलता है

निर्जला एकादशी पर क्या न करें (Nirjala Ekadashi 2025)
सामान्य गलतियाँ
- तुलसी को जल न चढ़ाएं
- चावल का सेवन न करें (भले ही व्रत न रखा हो)
- काले रंग के कपड़े न पहनें
- बाल और नाखून न काटें
- बाल न धोएं
- बिस्तर पर न सोएं – जमीन पर चटाई या दरी बिछाकर ही सोएं
बड़ी आध्यात्मिक भूलें
- मांस और मदिरा का सेवन न करें
- झूठ बोलने और क्रोध करने से बचें
- किसी का दिल न दुखाएं; वाणी पर संयम रखें
- दान से वंचित न रहें – जल, अन्न, वस्त्र, धन आदि का यथाशक्ति दान अवश्य करें
अन्य ध्यान रखने योग्य बातें
- चावल खाने से अगले जन्म में कीट योनि प्राप्त होने की मान्यता है
- दिन भर संयम, सेवा और आत्म-शुद्धि का पालन करें
- यह दिन केवल उपवास का नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना का अवसर है

