रायपुर। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष के रूप में भिलाई -चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
यह भी पढ़ें : हेमचंद यादव विवि कुलपति के खिलाफ गंभीर शिकायतें, जांच के लिए अब जाकर पहुंची उच्चस्तरीय जांच समिति…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुमति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है। कोसरे के साथ-साथ झारखंड अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के तौर पर प्रशांत किशोर को नियुक्ति किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



