GST Council Meeting in Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर को पहली बार GST Council की 55वीं बैठक की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ. इस आयोजन के पीछे का कारण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साझा किया. यह बैठक दो दिनों तक चली और जैसलमेर के पांच सितारा होटल मैरियट में आयोजित की गई.

स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए यह आयोजन एक विशेष अवसर था, जहां पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां जुटीं. बैठक के अंतिम दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस आयोजन के पीछे की वजह बताई.
मीडिया से चर्चा के दौरान, एक सवाल पर वित्त मंत्री ने बताया कि पहले Kerala और Tamil Nadu ने GST बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित किया था. लेकिन, RBI Governor और पूर्व वित्त सचिव संजय मल्होत्रा के सुझाव पर जैसलमेर को चुना गया. संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं और उनके आग्रह पर यह निर्णय लिया गया.
Jaisalmer में शानदार अनुभव
वित्त मंत्री ने कहा कि जैसलमेर में आयोजित बैठक का अनुभव अद्भुत रहा. सभी प्रतिनिधियों ने जैसलमेर के आतिथ्य और यहां की Rich Culture का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने कहा, “जैसलमेर ने पर्यटन और सांस्कृतिक समृद्धि का बेहतरीन उदाहरण पेश किया, जिसे और बढ़ावा देने की जरूरत है.”
दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए दिग्गज नेता
20 और 21 दिसंबर को आयोजित इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. इनमें दिल्ली की सीएम आतिशी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी जैसी हस्तियां शामिल थीं.
पढ़ें ये खबरें
- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सरकार और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू
- खनन माफिया का आतंक: पटवारी पर किया जानलेवा हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर
- बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी : कुबेर खजाने तक पहुंची SIT, नकदी, सोना-चांदी और अभिलेखों की हुई जांच
- राम मंदिर चढ़ावा गबन : संत समाज ने कहा- कुछ लोगों की गलती से पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना गलत


