कुंदन कुमार, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज मंगलवार (21 अप्रैल) को भी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न जिले के संगठन के प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, वे 3 मई से बिहार का दौरा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, वह इसके बारे में पार्टी के नेताओं से बात कर रहे हैं, जिसके बाद आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी देंगे।
निशांत के साथ मौजूद रहेंगे नीतीश
बिहार दौरे पर निशांत लोगों मुलाकात कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वह लोगों से बातचीत कर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की उन्हें जानकारी भी देंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार निशांत के साथ यात्रा में नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार ने कल विधायकों की बैठक में कहा था कि हम कहीं नहीं गए हैं। हम बिहार में रहकर विकास के कार्यों को भी देखेंगे। खबर यह भी है कि नीतीश कुमार निशांत के साथ कई जिलों के कार्यक्रम के मौजूद रहेंगे।
श्रवण कुमार को चुना गया विधायक दल का नेता
उधर दूसरी तरफ पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने करीबी और पार्टी के दिग्गज नेता श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना है। श्रवण कुमार पिछली कई सरकारों में मंत्री रहते हुए कई अहम विभागों में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू विधानमंडल का नेता चुन एक बार फिर से उनपर अपना भरोसा जताया है।
गौरतलब है कि कल सोमवार (20 अप्रैल) को नीतीश कुमार के आवास एक अन्ने मार्ग पर जदयू विधायक दल की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जदयू के सभी विधायक शामिल हुए। बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था
पद नहीं पार्टी के लिए काम करना लक्ष्य
आपको बता दें कि निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने के बाद से लगातार एक्टिव हैं और लगातार पार्टी कार्यालयों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, अब वे अपने पिता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की राह पर चलते हुए जल्द ही बिहार यात्रा पर निकल सकते हैं। निशांत का कहना है कि वे अभी पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार में कोई भी पद या जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि नई सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की भी बात चल रही थी, हालांकि उन्होंने इससे साफ तौर पर इंकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें- महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरे फंसे पप्पू यादव, महिला आयोग ने भेजा नोटिस, खतरे में सांसदी!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

