Nishant Sadbhav Yatra: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज 3 मई 2026 से अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ के तहत बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। निशांत अपने आवास 7 सर्कुलर रोड से सुबह 11 बजे से यात्रा के लिए निकलेंगे। खास बात यह है कि निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की तरह ही पश्चिमी चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान वे सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनसे वन-टू-वन बातचीत करेंगे। साथ ही वह आम लोगों के साथ भी संवाद करेंगे।
सद्भाव यात्रा के दो दिनों का कार्यक्रम
सद्भाव यात्रा के पहले दिन यानी की आज 3 मई 2026 को निशांत कुमार राज्य के विभिन्न इलाकों के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे पटना से निशांत के यात्रा की शुरुआत होगी, जो वैशाली-मुजफ्फरपुर होते हुए बेतिया, लौरिया और बगहा जैसे इलाकों में पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह निशांत का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। शाम 4 बजे के करीब यात्रा बेतिया पहुंचेगी, जहां निशांत कुमार हरिवाटिका चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
4 मई को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी
यात्रा के दौरान निशांत जनजाति समाज से मुलाकात करेंगे और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी करेंगे। शाम तक वे वाल्मीकिनगर पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 4 मई को सद्भाव यात्रा के अगले दिन निशांत कुमार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और मंदिरों में दर्शन करेंगे। इस दौरान वह बेतिया में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं, शाम तक वे पटना वापस लौट आएंगे।
यात्रा के लिए तैयार हुई निश्चय रथ

निशांत के बिहार यात्रा को लेकर जदयू तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी की ओर से एक रथ तैयार कर लिया गया है, जिसका नाम निश्चय रथ रखा गया है, जिसमें सवार होकर निशांत कुमार बिहार यात्रा पर निकलेंगे। बता दें कि निशांत कुमार के लिए तैयार यह निश्चय रथ पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है।
इसी रथ से निशांत पूरे बिहार का दौरा करेंगे और अपने पिता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में आम जन को बताएंगे। ‘सद्भाव यात्रा’ के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और भी जेडीयू के कई नेता और स्थानीय विधायक भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार में फिर सुबह-सुबह एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे की हत्या करने वाले सोनू यादव को पुलिस ने किया ढेर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

