BJP National President Nitin Nabin New Team: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद (17 अगस्त 2026) नई टीम का ऐलान किया। नितिन नबीन ने अपनी नई टीम में 65 सदस्यों को जगह दी है, जिसमें 51 नए चेहरे शामिल है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में 12 यानी 18% महिलाओं को मौका दिया गया है। 6 साल बाद राम माधव को उपाध्यक्ष और ढाई साल बाद स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। जबकि नितिन नबीन ने अपनी टीम में यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम में सबसे ज्यादा दिल्ली से 10 सदस्यों को शामिल किया है। जबकि उत्तर प्रदेश से 8, मध्य प्रदेश से 6, महाराष्ट्र से 5 और राजस्थान-गुजरात से 4-4 सदस्यों को शामिल किया गया है। जबकि उत्तराखंड से 4 और बिहार से 3 लोगों को शामिल किया गया है। वहीं गोवा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश से कोई नाम नहीं है।
बीजेपी की नई टीम 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है।नई टीम में 14 पुराने चेहरों को दोबारा जगह मिली है, जबकि 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। यानी 65 सदस्यों वाली टीम में करीब 78.5% नए चेहरे हैं। इससे साफ है कि संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है, हालांकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी बरकरार रखा गया है।

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।
वसुंधरा सबसे उम्रदराज, हेमांग सबसे युवा
भाजपा की नई 65 सदस्यीय टीम में सबसे उम्रदराज चेहरा वसुंधरा राजे हैं, जिनकी उम्र 17 अगस्त 2026 को 73 साल है। वहीं सबसे युवा चेहरा डॉ. हेमांग जोशी हैं, जिनकी उम्र 35 साल है।यानी नई टीम में सबसे ज्यादा उम्र और सबसे कम उम्र के चेहरों के बीच 38 साल का अंतर है। हालांकि सभी 65 नेताओ की उम्र की अभी पूरी डिटेल सामने नहीं आई है।

छह साल बाद माधव की वापसी
26 सितंबर 2020 को जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय टीम में राम माधव को महासचिव पद से हटा दिया था। वे अगस्त 2014 से इस पद पर थे। मार्च 2021 में RSS में लौटे और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। अब करीब छह साल बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी हुई है और उन्हें फिर महासचिव बनाया गया है।

अमित मालवीय की जगह IT सेल प्रमुख बने दीपक म्हस्के
दीपक म्हस्के को BJP ने पार्टी के IT सेल का नया प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने अमित मालवीय की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। खास बात यह है कि म्हास्के की पहचान सिर्फ राजनीतिक संगठनकर्ता के तौर पर नहीं है। वे केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके हैं और चुनावी डेटा एनालिसिस, कृषि, सरकारी योजनाओं और पब्लिक सेक्टर में काम का अनुभव रखते हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


