Bihar News: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी की हुई जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि, महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी–शिवसेना गठबंधन को प्राप्त व्यापक जनसमर्थन, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास एवं सुशासन की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रतिबिंब है।
इस जनादेश के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम समेत भाजपा एवं शिवसेना के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
पटना BJP दफ्तर में जमकर आतिशबाजी
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी की हुई जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राजधानी पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और इस दौरान बीजेपी जिंदाबाद और पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं की बताई जीत
वहीं, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महाराष्ट्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई देते कहा कि, यह जनादेश नेतृत्व, संगठन और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र के लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाया है।
संजय सरावगी ने कहा कि, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में पार्टी ने यह शानदार सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की भावना से किए गए काम का यह परिणाम है।
82 सीटों पर बीजेपी आगे
मौजूदा रुझानों के मुताबिक, मुंबई में भाजपा 82 सीटों पर आगे चल रही है और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 26 चुनावी वार्डों में आगे है। अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी सिर्फ तीन वार्डों में आगे है। जबकि उद्धव गुट वाली शिवसेना 63 और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
नोट- (फाइनल रिजल्ट के बाद आकड़ों में बदलाव हो सकते हैं।)
ये भी पढ़ें- ‘राहुल–तेजस्वी जैसे होंगे ममता के हाल’, बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी नेता का बड़ा दावा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


