लुधियाना। अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के आखिरी दिन वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन नवीन ने देश के प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता डॉ. एस.एस. जोहल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने डॉ. जोहल को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तिका (बुकलेट) भी भेंट की। इस बैठक के दौरान भाजपा नेता ने कृषि नीति और देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उपायों पर डॉ. जोहल से महत्वपूर्ण सुझाव मांगे।
भूजल संकट और मुफ्तखोरी की संस्कृति पर डॉ. जोहल की दो टूक
मुलाकात के दौरान दिग्गज अर्थशास्त्री डॉ. एस.एस. जोहल ने पंजाब सहित पूरे देश में तेजी से गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पानी की कमी एक बेहद गंभीर समस्या है और केंद्र सरकार को भूजल संरक्षण की योजनाओं पर बेहद तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा सुझाव देते हुए कहा कि सरकारों को अब अत्यधिक मुफ्तखोरी की संस्कृति से बाहर निकलना चाहिए। सरकारों को ऐसी नीतियां और अवसर बनाने चाहिए जिससे किसान और आम नागरिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
पीएम मोदी तक पहुंचाए जाएंगे सुझाव: नितिन नवीन
डॉ. जोहल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा अपने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच जा रही है और मोदी सरकार के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यों को साझा कर रही है। डॉ. जोहल से मुलाकात इसी अभियान का एक हिस्सा है। कृषि क्षेत्र में उनका अनुभव अद्वितीय है। उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा और सरकार इन पर गंभीरता से विचार करेगी। उनके सुझावों से पंजाब ही नहीं, बल्कि देश भर के किसानों को लाभ मिलेगा।

नेता आते रहते हैं, काम सब जानते हैं: डॉ. जोहल
भाजपा की ओर से मिली बुकलेट को लेकर डॉ. जोहल ने कहा कि उन्होंने अभी इसे विस्तार से नहीं पढ़ा है, लेकिन लोग सरकार के कामकाज से पहले से ही वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अक्सर नीतिगत मामलों पर चर्चा करने उनके पास आते रहते हैं और आज की बैठक में भाजपा नेता ने भी अपना विजन साझा किया है।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

