लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के तीन दिवसीय पंजाब दौरे का आज आखिरी दिन है। अपने दौरे के अंतिम दिन वे लुधियाना में पूरी तरह एक्टिव रहेंगे। इस दौरान उनका पूरा ध्यान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने, सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और युवाओं तक पैठ बनाने पर केंद्रित रहेगा।
नितिन नवीन ने अपने दिन की शुरुआत सुबह 8:30 बजे लुधियाना के बीआरएस नगर स्थित मशहूर कृषि अर्थशास्त्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता डॉ. सरदारा सिंह जोहल के निवास पर जाकर की। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान पंजाब की कृषि, ग्रामीण विकास और राज्य की आर्थिक चुनौतियों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब के कृषि भविष्य को देखते हुए इस रणनीतिक बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ तैयार होगी चुनावी रणनीति
सुबह 9:30 बजे से लुधियाना के लिंक रोड (मॉडल टाउन) स्थित होटल रीजेंशिया सेंट्रल क्लासिक में एक हाई-लेवल मीटिंग में वे शामिल हुए। जिसकी अगुवाई नितिन नवीन कर रहे हैं। इस बैठक में पंजाब भाजपा के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, संगठन की मजबूती और आने वाले चुनावों की रूपरेखा तैयार करना है।

युवा संवाद के जरिए युवाओं को साधने की कोशिश
दोपहर 11:00 बजे से नितिन नवीन एक विशेष युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा नेतृत्व और पंजाब के युवाओं के बीच सीधे तालमेल के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस सेशन के दौरान वे युवाओं की चिंताओं, उनकी आकांक्षाओं और सुझावों को सुनेंगे। साथ ही, रोजगार, विकास और सुशासन को लेकर भाजपा के विजन को भी उनके सामने रखेंगे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

