कुंदन कुमार, पटना। सीएम नीतीश की अंतिम कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री और अधिकारियों के साथ एक फोटो सेशन करवाया। इसके बाद वह सीएम आवास में वह जदयू विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने के बाद सीएम नीतीश दोपहर 3 बजे के करीब लोकभवन जाएंगे, जहां वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौपेंगे। इसके साथ ही बिहार की राजनीति से नीतीश युग का सुनहरा अंत हो जाएगा।

साथ आए और गए नीतीश और विजय चौधरी

कैबिनेट बैठक के लिए जाते समय सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के साथ गाड़ी में नजर आए थे। उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद थे। हालांकि बैठक के समाप्त होने के बाद जाते समय दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक गाड़ी में नजर आए, जबिक सीएम नीतीश के साथ विजय चौधरी गाड़ी में मौजूद थे।

जदयू से दो डिप्टी सीएम लेंगे पद की शपथ

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद कल 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं वहीं, इसके अलावा बिहार की इस नई सरकार में दो डिप्टी सीएम पद भी शपथ लेंगे। जदयू से निशांत कुमार और विजय चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, निशांत कुमार अभी बिहार सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से इंकार कर रहे हैं। वह अभी पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। जदयू के कई सीनियर नेता और विधायक उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी की क्या अंत समय तक वह बिहार सरकार की कैबिनेट में शामिल होने के लिए राजी होते हैं या नहीं? लेकिन डिप्टी सीएम के दोनों पदों पर जदयू के ही नेता शपथ लेंगे। यह तय माना जा रहा है।

सीएम ने आवाम के लिए बहुत कुछ किया- राम कृपाल यादव

बिहार कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद राज्य सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। उन्होंने आभार व्यक्त किया, भावुक पल था। सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। राम कृपाल यादव ने कहा कि, 20 साल तक उन्होंने काम किया। नीतीश कुमार ने जो आवाम के लिए किया है, वो कोई नहीं कर सकता है। वे इस्तीफा देने जाएंगे, उन्होंने राज्यपाल से अनुमति ली है।


ये भी पढ़ें- तेजस्वी ने नीतीश पर खजाना खाली करने का लगाया आरोप, बोले- गुजरात से तय होगा बिहार का CM