Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार (10 अप्रैल) को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि शपथ लेने के बाद माहौल उस समय बिगड़ गया, जब वे अपनी गाड़ी से जाने लगे। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे जदयू कार्यकर्ता सीएम पद को जदयू के पास रखने की मांग कर रहे थे।
जदयू के पास सीएम पद रखने की मांग
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की यदि ऐसा नहीं होता है तो संजय झा या फिर ललन सिंह को राज्य का अगला सीएम बनाया जाए। उनका सीधा-सीधा कहना था कि सीएम की कुर्सी बीजेपी के पास नहीं जानी चाहिए। गौरतलब है कि नीतीश के सीएम पद से इस्तीफा देने पर यह कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी से सम्राट चौधरी को राज्य का नया सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर जदयू के एक खेमे काफी नाराजगी चल रही है।
सम्राट चौधरी का पोस्टर फाड़ा
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद बिहार की सियासत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बिहार की राजनीति में जहां, पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री पद पर कब्जा होने की उम्मीद है। हालांकि कल गुरुवार 9 अप्रैल को पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही की पोस्टर लगाने के कुछ देर बाद ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और गार्ड द्वारा उस पोस्टर को फाड़ दिया, जिसे लेकर सियासी माहौल गर्म रहा।
निशांत को सीएम बनाने की मांग
सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार हालही में जदयू में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद से वह लगातार एक्टवि नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं और अपनी बातों को सामने रख रहे हैं। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू के कई नेताओं ने खुलकर निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘कोई हाथ पकड़ता है, तो कोई खींच रहा कुर्ता’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर तेजस्वी का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

