कुंदन कुमार, पटना। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय आज रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
नित्यानंद राय ने कहा कि, लोकतंत्र की जननी भारत है और लोकतंत्र यहां के रग-रग में हैं। लोकतंत्र में मालिक जनता होती है और जनता ने 3 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है और चौथी बार भी चुनेगी। ऐसे व्यक्ति के बारे कोई भी कहे चाहे वो खरगे हों, चाहे राहुल हों या फिर विपक्ष का कोई भी व्यक्ति हो, वह भारत की जनता का अनादर है और लोकतंत्र का अपमान है, जिसको इस देश के लोग कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
‘कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया’
नित्यानंद राय ने कहा कि, कांग्रेस जिसने इस देश को बांट दिया, जो गरीबी को बढ़ाती रही। वैसे नासमझदार लोग और उनके नेता अगर इस तरह की बात बोलते हैं, तो उनको खुद समझना चाहिए कि इस देश की जनता अपने विकास के भागीरथ नरेंद्र मोदी को लेकर कहे किसी भी अपशब्द को या किसी ऐसी बात को जो लोकतंत्र को अपमानित कर रहा हो, उसको बर्दाश्त नहीं करेगी।
’25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर’
नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए घर की व्यवस्था की है। शौचालय की व्यवस्था की है। बेरोजगारों के लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की है। किसानों के लिए खाद बीज के पैसे में ना दिक्कत हो इसको लेकर करोड़ों किसान के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। गरीबों को कहीं भी इलाज करने में दिक्कत नहीं हो इसको लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है। 25 करोड़ से ज्यादा लोग जो गरीबी रेखा के नीचे थे। वह अब ऊपर आए हैं। वह आत्म निर्भर हुए हैं।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोगों को सोचना चाहिए कि उन्होंने देश में कई दशक तक राज किया। लेकिन आम जनता के लिए क्या कुछ किया? गरीबों को फ्री में घर बनाकर देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराया गया है। किसान हो चाहे युवा हो चाहे वह महिला हो सबके लिए काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है की जनता को उसका फायदा हो रहा है।
‘पूरे विश्व में विकसित देश का मॉडल बनकर उभर रहा भारत’
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत आज पूरे विश्व में मॉडल के रूप में विकसित देश के रूप में जाने जाना जा रहा है या काम किसने किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को जानता नहीं तीन-तीन बार मौका दिया है और आज वह कह रहे हैं कि गलत तरीके से पीएम बने हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए और इस तरह के बयान उन्हें नहीं देनी चाहिए। क्योंकि इस तरह का बयान जनता का अपमान है।
ये भी पढ़ें- ‘देश को नेपाल बना देंगे राहुल गांधी’, कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ कैंपन पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

