मोहाली। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप के मामले में मोहाली अदालत में सुनवाई हुई। केस की सुनवाई के दौरान आज केस में आरोप तय नहीं हो सके, जिसके चलते अब केस की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 3 जनवरी, 2026 की तारीख निर्धारित की है।
गौरतलब है कि विजीलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को मोहाली अदालत में मजीठिया के खिलाफ चालान पेश किया था। विजीलैंस ने इस मामले में 200 से अधिक गवाह बनाए हैं, जबकि 40 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट तैयार की गई है, जिसे 4 ट्रंकों में भरकर अदालत में पेश किया गया। इस बीच बिक्रम सिंह मजीठिया जमानत के लिए हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं, जहां इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होनी सुनवाई है।

विजीलेंस ब्यूरो ने मजीठिया को 25 को होगी जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है।
- दिल्ली में नए वोटर्स के लिए स्पेशल कैंप, 29-30 सितंबर को होगा रजिस्ट्रेशन
- ‘ट्रंप ने हमें बचा लिया…’, संयुक्त राष्ट्र महासभा में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ दिखा, फिर की अमेरिका की चापलूसी
- यमुना एक्सप्रेस-वे बस हादसे को लेकर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की जांच के आदेश
- दरभंगा में बदमाशों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाए 5 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है मामला
- CG News : बारिश में ट्रेनों की रफ्तार पर असर, रायपुर स्टेशन पहुंचने वाली कई गाड़ियां लेट


