संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया है. अमित शाह के भाषण के बीच विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया गया. भारी हंगामे के बीच अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया.
अमित शाह के बयान पर संसद में जोरदार हंगामा
गृहमंत्री ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि आप स्पीकर के खिलाफ आरोप लगाए हैं, कभी अपने कंडक्ट पर भी तो बात करो. प्रधानमंत्री बैठे हैं, दौड़कर आकर गले लग जाना, ऐसा कभी नहीं हुआ. कभी फ्लाइंग किस करोगे, आंख मटकाओगे, ऐसा कभी नहीं हुआ. स्पीकर के कंडक्ट पर सवाल उठा रहे हो. ये किस तरह से कंडक्ट की बात करते हैं. अमित शाह के बयान पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. अमित शाह ने कहा कि ऐसा कोई शब्द हो जो असंसदीय हो तो उसे कार्यवाही से हटा सकते हैं.
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्षी सांसद बेल में आए
विपक्ष के सांसद गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने पर अड़े हुए थे. विपक्षी सांसद बेल में आ गए हैं. चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल बार-बार सांसदों से सीट पर जाकर बैठने की अपील कर रहे थे. इसके बाद लोकसभा कल तक स्थगित हो गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

