अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया. उन्होंने डेमोक्रेट नेताओं, खासकर बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जांच में उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला और उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे पूरी तरह बरी किया जा चुका है.’ ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स को उम्मीद थी कि जांच में उनके खिलाफ कुछ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.
एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दोहराया कि वो एपस्टीन मामले में ‘पूरी तरह निर्दोष’ हैं. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन उनके चुनाव जीतने के खिलाफ था और कुछ लेखकों के साथ मिलकर उनके राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचाना चाहता था.
सऊदी अरब और यूएई के बीच चल रहे मतभेदों पर ट्रंप ने कहा कि वे इस विवाद में सीधे शामिल नहीं हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो उसे सुलझा सकते हैं. जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने कहा कि ‘यूक्रेन को जल्द से जल्द बातचीत की टेबल पर आना चाहिए.’
ईरान पर ट्रंप ने कहा कि वे सीधे तौर पर नहीं, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत में शामिल रहेंगे. उनका कहना था कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय क्यूबा से बातचीत कर रहे हैं और देखा जाएगा कि अमेरिका और क्यूबा के बीच वार्ता का क्या नतीजा निकलता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी जिक्र किया और कहा कि एपस्टीन से जुड़े मामलों में कई डेमोक्रेट नेता जांच के दायरे में आए हैं. उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तंज कसते हुए कहा कि ‘क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें खींचे गए हैं.’ वहीं, हिलेरी क्लिंटन के उस आरोप पर भी ट्रंप ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि एपस्टीन मामला ट्रंप प्रशासन से ध्यान हटाने के लिए उठाया जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


