पंजाब में अब आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने जनता की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां से वे सीधे आवेदन कर सकते हैं।
सरकार का दावा है कि इस प्रक्रिया से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और लाभार्थियों को तय समय में सहायता मिलेगी। इसके लिए विशेष स्टाफ नियुक्त किया गया है, जो प्राप्त होने वाले आवेदनों का पूरा रिकॉर्ड रखेगा।
आशीर्वाद योजना के लिए यह पोर्टल लॉन्च कर पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए सरकार द्वारा आधुनिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत से योजना में पारदर्शिता और गति आई है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि पोर्टल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि लाभार्थियों को सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही, इसमें हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है, जहां अधिकारी के संपर्क नंबर और योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा, अधिकारियों को जवाबदेह भी बनाया गया है ताकि लोगों को समय पर लाभ मिल सके।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

